आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं मप्र के पटवारी
By: Richa Gupta | Created At: 28 August 2023 10:22 AM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 19 हजार पटवारियों ने अपनी 4 मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 19 हजार पटवारियों ने अपनी 4 मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शनिवार को हजारों पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं आज से पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी की है।
सरकार को अल्टीमेटम
पटवारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि, सुबह 11 बजे तक मांगों को लेकर नहीं आया जवाब तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल। इससे पहले 3 दिवसीय सामुहिक अवकाश और तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं पटवारी। 23 से 25 अगस्त तक सामूहिक अवकाश पर रहे मप्र के पटवारी। 21 अगस्त से सभी शासकीय ग्रुप से लेफ्ट होकर ऑनलाइन कार्य का किया था बहिष्कार। 25 साल में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं होने से नाराज हैं पटवारी।
ये हैं प्रमुख मांगे
समयमान की वेतन विसंगति को सुधारा जाए। पदोन्नति दी जाए आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार। गृह भाड़ा और यात्रा भत्ते संबधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाए।