H

Loksabha Election 2024 को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, लोकसभा इंचार्ज ने ली बैठक, इन कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

By: payal trivedi | Created At: 07 February 2024 05:47 AM


लोकसभा चुनाव का लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पीसीसी द्वारा बनाई गई चुनाव प्रबंधन समिति के तहत जोधपुर के इंचार्ज पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा व युवा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी व देहात कमेटी की बैठक ली।

bannerAds Img
Jaipur: लोकसभा चुनाव का लेकर कांग्रेस (Loksabha Election 2024) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पीसीसी द्वारा बनाई गई चुनाव प्रबंधन समिति के तहत जोधपुर के इंचार्ज पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा व युवा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी व देहात कमेटी की बैठक ली। यहां लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के मन को टटोला गया। यहां सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत पर ही लोकसभा टिकट देने का फैसला रखा है।

युवाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी कांग्रेस

बैठक में राजकुमार शर्मा ने कहा की आज (Loksabha Election 2024) के हालतों में देश को कांग्रेस की नीतियों व विकास के मॉडल की जरूरत है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इसी के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। पार्टी इस चुनाव में ऐसे ही चेहरे पर विश्वास जताएगी। उसे मौका देगी जो जीत का चेहरा होगा। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनीया ने कहा कि जो कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस को अंतिम बूथ तक लेकर जा रहा है। ऐसे कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा। कुछ खामियां रही जिसके कारण कांग्रेस विधानसभा चुनाव में नहीं आ पाई। लेकिन युवाओं के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी और काम करेंगी।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान, दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्रसिंह, महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह, फलोदी प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई, जोधपुर विधानसभा प्रभारी भूराराम सिरवी, देहता जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल, जैसलमेर जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह, प्रदेश महासचिव करणसिंह उचियाड़ा, उप जिला प्रमुख विक्रम विश्नोई, विधायक प्रत्याशी शहजाद खान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।