H

रसोइयों और स्व सहायता समूहों के लिए कमलनाथ ने फिर दोहराया अपना वादा, जानें क्या कहा..

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 November 2023 12:46 PM


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी कम दिन बचे हुए है। ऐसे में बीजेपी कांग्रेस दोनों की दल सरकार बनाने के लिए जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी बीच कमलनाथ भी प्रदेश की जनता को साधने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आ रहे है। बार बार कमलनाथ सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक अपने वादे पहुंचा रहे है।

banner
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी कम दिन बचे हुए है। ऐसे में बीजेपी कांग्रेस दोनों की दल सरकार बनाने के लिए जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी बीच कमलनाथ भी प्रदेश की जनता को साधने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आ रहे है। बार बार कमलनाथ सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक अपने वादे पहुंचा रहे है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि ”खुशहाल बचपन से खुशहाल मध्य प्रदेश” के नव-निर्माण के लिए मैं वचनबद्ध हॅूं। बच्चेथ पढ़ें और आगे बढ़ें – यह कांग्रेस का संकल्प है। आंगनबाड़ियों एवं शालाओं में बच्चों की उपस्थिति में मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूहों एवं रसोईयों की भूमिका महत्वरपूर्ण है।

रसाईयों के लिए कमलनाथ का वादा

1. रसोईयों के मानदेय को 50 प्रतिशत बढ़ाकर 6 हजार रूपये करेगी।

2. मध्याोन्ह भोजन से जुड़े स्वा-सहायता समूहों एवं रसोईया बहनों का परिवार सहित 25 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपये के दुर्घटना बीमा का लाभ देगी।

समूह की बहनों एवं रसोईयों को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रूपये सम्मान निधि व 500 रूपये में गैस सिलेण्डर का लाभ दिया जायेगा।

ठेका प्रथा को बदलकर मध्यान्ह भोजन के कार्य की जवाबदारी समूहों को दी जाएगी।

5. खाद्यान्न एवं राशि प्रदाय की व्यजवस्था को मांग अनुसार सुधारकर माह में निश्चित तिथि पर शीघ्र वितरित करने की ठोस व्यवस्था करेंगे।

6. पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या की पंजीकृत उपस्थिति को मान्य करने व छात्र भोजन दर की राशि के बढ़ाने हेतु प्रस्तारव को मंजूर करेंगे ताकि समूहों के बढ़ी हुई राशि की मांग पूर्ण हो सके।

7. मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाबचार एवं कमीशनखोरी की व्यवस्था को सख्ती से रोकेंगे।

8. स्व सहायता समूह और रसोइया बहनों की सभी मांगों पर न्या्य पूर्ण व्यवस्था करेंगे।