H

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नए सांसदों का रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगी कई सुविधाएं

By: Sanjay Purohit | Created At: 07 June 2024 08:14 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद नए सांसदों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उन्हें इस बार कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

bannerAds Img
लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नई लोकसभा ने आकार लेना शुरू कर दिया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा नए सदस्यों के रजिस्ट्रेशन के लिए चलाई जा रही हेल्प डेस्क में नए चुने हुए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इसके लिए लोकसभा सचिवालय की ओर से डिजिटल रजिस्ट्रेशन डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। सचिवालय के सूत्रों द्वारा पिछले दो दिनों में इस डेस्क पर 55 निर्वाचित सदस्यों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें देशभर के हिस्सों से पहुंचने वाले सदस्य शामिल हैं।

18वीं लोक सभा के सदस्यों के लिए यह रजिस्ट्रेशन 20 डिजिटल पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं। प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस और तकनीक पर आधारित है। इसमें सदस्यों के निजी जानकारी और विवरण के साथ संसद स्थित बैंक में उनका खाता खोलने से लेकर उनके बायोमेट्रिक पहचान लेना तक सब कुछ शामिल है। यह प्रक्रिया 14 जून को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगी, जिसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।