H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

दिल्ली में आज बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली रवाना

By: Richa Gupta | Created At: 11 September 2023 05:02 PM


दिल्ली में आज होने जा रही इस बैठक में दूसरी लिस्ट पर मंथन हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी अपने 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

banner
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब चंद महीनों का समय बाकि है। इससे पहले उम्मीदवारों के नाम पर काफी विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के चलते उम्मीदवारों की दूसरी सूची में देरी हो रही थी। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में आज होने जा रही इस बैठक में दूसरी लिस्ट पर मंथन हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी अपने 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर चर्चा करेंगे

सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में सीएम चौहान और वीडी शर्मा केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर चर्चा करेंगे। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी हो सकती है इसमें 60 से अधिक प्रत्याशियों के नाम होने की सम्भावना है। इसके अलावा हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार के नामों पर मंथन किया जाएगा। बैठक के बाद रात 11:15 बजे सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल वापस लौटेंगे।

पहली सूची 17 अगस्त को जारी कर दी थी

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी कर दी थी। बीजेपी द्वारा जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में 39 नेताओं के नाम शामिल थे। अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लम्बे समय से चर्चा और मंथन किया जा रहा था। उम्मीद जताई जा रही है कि, दूसरी सूची भी भाजपा अब जल्द जारी कर देगी। केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ बैठकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

Read More: PM मोदी के जन्मदिन पर केंद्र सरकार करेगी 'आयुष्मान भव:' कार्यक्रम की शुरुआत, जानें स्कीम के फायदे