H

MP Election 2023 : सीएम शिवराज सिंह की घोषणा - सिहोरा विधानसभा में खुलेंगे 10 सीएम राइज स्कूल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 November 2023 03:37 PM


सीएम शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस यदि आई तो सारी योजनाएं बंद हो जाएगी ना लाडली लक्ष्मी रहेगी ना लाडली बहना योजना।

banner
MP Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव की तारीख बहुत ही पास आ गई है। प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे विधानसभाओं में लगातार जारी हैं। केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज नेता इस समय प्रदेश के दौरे पर बने हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश में लगातर जनसभाएं करते हुए आज सिहोरा विधानसभा के कुंडम पहुंचे।

राहुल गांधी का संपट नहीं बनता है

सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े की समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस यदि आई तो सारी योजनाएं बंद हो जाएगी ना लाडली लक्ष्मी रहेगी ना लाडली बहना योजना। साथ ही सीएम ने सिहोरा विधानसभा में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा करते हुए अन्य विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

राहुल गांधी का संपट नहीं बनता है

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम प्रदेश में अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि, दोनों भाई-बहन बहुत झूठ बोलते हैं और दोनों ने झूठ बोल-बोल कर अपनी विश्वसनीयता खत्म कर ली है। आपको बता दें कि, एमपी की सिहोरा विधानसभा की कुंडम में मुख्यमंत्री सिंह आज अपनी नौवीं सभा को संबोधित कर रहे थे।