H

दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, यह मेरा आखिरी चुनाव, नए लोगों को मिले मौका

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 08:51 AM


लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर जारी मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर जारी मतदान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।’

दिग्विजय सिंह ने ये आरोप भी लगाए

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है, जबकि भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं।इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 'चचौरा में मतदान केंद्र 24 पर मशीन के अनुसार 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट ही डले थे।'