H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों ने उठाई फ्लाइट की फिटनेस चेक करने की बात

By: Shivani Hasti | Created At: 25 August 2023 01:15 PM


banner
CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 को तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमानन अधिकारियों के अनुसार इस फ्लाइट के दूसरी विमान से गुरुवार आधी रात तक रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि, फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते इस उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रायपुर आ रही फ्लाइट नंबर 6E 859 ने शाम 6:40 पर दिल्ली से उड़ान भरी जिसे 8:00 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन विमान के टेक ऑफ लेते ही उसमें तकनीकी खराबी महसूस होने के चलते फ्लाइट को लखनऊ में लैंडिंग कर दिया गया। फ्लाइट में करीब 100 यात्री सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है। जिन्हें दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजा गया।

यात्रियों को गंतव्य लाने के लिए दूसरी व्यवस्था की गई।

यात्रियों ने बताया कि, फ्लाइट बहुत बाउंस हुआ। जहाज के इंजन मे यह समस्या आने पर पायलट ने बड़ी कठिनाई और रिस्क लेक फ्लाइट लैंड कराने में सफ़ल रहे। बताया गया है कि, दूसरा जहाज भेजकर यात्रियों को रायपुर लाया जा रहा है। यह इंडिगो के जहाज को पूरी तरह से खराब होने की भी बात कही जा रही है। यात्रियों ने फ्लाइट की फिटनेस चेक करने की बात उठाई है। बताया जा रहा है कि, इस फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.40 बजे उड़ान भरी और रात आठ बजे इसे रायपुर विमानतल पहुंचना था। लखनऊ एयरपोर्ट में लैंडिंग होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Read More: CG NEWS : बैंक पहुंचकर जांच कर रही ED, जहां सटोरियों ने खोले थे अवैध तरीके से खाते....