H

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बिगड़ी तबियत, 46 तक गिरा शुगर लेवल

By: Richa Gupta | Created At: 27 March 2024 09:48 AM


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ED की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है।

bannerAds Img
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ED की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों के अनुसार, शुगर लेवल का इतना नीचे जाना खतरनाक है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सुनीता केजरीवाल ने दी थी जानकारी

बता दें कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। वे डायबिटीज से जूझ रहे हैं और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है।

ईडी ने क्यों हिरासत में लिया?

बता दें कि केजरीवाल को दिल्ली शराब उत्पाद नीति मामले में 21 मार्च को ED ने हिरासत में लिया है। केजरीवाल का कहना है कि वे जेल में रहते हुए सरकार चलाएंगे, लेकिन इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने ED हिरासत से दो आदेश जारी किए, जिसे लेकर बीजेपी ने उपराज्यपाल से शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि सरकारी लेटर पैड का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं। क्या ये लोग चाहते हैं कि जनता समस्याओं से जूझती रहे और उनका समाधान न हो। इससे अरविंद केजरीवाल को बहुत तकलीफ हुई है।