H

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अलर्ट, आज होगी प्रेस कांफ्रेंस

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 04:17 AM


भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पीसीसी में आयोजित होगी बैठक। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और महिला कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा म.प्र की प्रभारी ममता शर्मा करेंगी प्रेस कांफ्रेंस।

bannerAds Img
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पीसीसी में आयोजित होगी बैठक। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और महिला कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा म.प्र की प्रभारी ममता शर्मा करेंगी प्रेस कांफ्रेंस। आज दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त पत्रकार वार्ता को करेंगी संबोधित। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में तैयारियों और रूट प्लान को लेकर करेंगे मीडिया व्रीफिंग।

मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी की ये यात्रा मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की 7 सीटों पर पहुचेंगी ये यात्रा। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए तैायारियों में जुट गई हैं। मणिपुर से शुरू हुई राहुल की भारत छोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च को मुरैना में करेगी प्रवेश। प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम।

भीड़ जुटाने के लिए बना रही योजना

पार्टी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बना रही योजना । कांग्रेस की यात्रा को लोकसभा की तैयारी के आगाज की तरह देखा जा रहा। यात्रा में ग्वालियर चंबल और मालवा सहित प्रदेश के कुल 9 जिले और सात लोकसभा सीटें होगी कवर। राहुल 7 दिन प्रदेश में रहकर 698 किलोमीटर का तय करेंगे सफर। राहुल राजस्थान के धौलपुर से मुरैना और फिर ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुरी, गुना, राजगढ़ आगर मालवा उज्जैन रतलाम से झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा निकल जाएंगे।