H

भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 May 2024 04:38 AM

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ बैठक करके मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तैयारियों की जानकारी ली।

bannerAds Img

प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर

उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर दिया। नड्डा ने तीसरे और चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर अब तक किए गए कार्यों का फीडबैक भी लिया। वहीं, नड्डा ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से गुजरात के मेहसाणा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल संबोधित किया। दरअसल, नड्डा को मेहसाणा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा करनी थी, लेकिन मध्यप्रदेश के सागर लोकसभा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में ही वह देरी से पहुंचे और मेहसाणा की सभा में समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से ही मेहसाणा की सभा को संबोधित किया।