H

कांग्रेस 60 साल में नहीं हटा सकी गरीबी, शहजादे चुटकियों में हटाने का करते हैं दावा, झाबुआ में बोले सीएम डॉ.मोहन यादव

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 May 2024 01:27 PM

झाबुआ में सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज किया है। तब गरीबी नहीं मिटा पाए। अब गरीबी कैसे मिटाएंगे। कांग्रेस के शहजादे गरीबी को मिटाने को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रहे है। मुख्यमंत्री पेटलावद क्षेत्र के ग्राम आंबापाडा की कथा में शामिल हुए। थांदला में उन्होंने रोड शो किया। नगर के मठमठ वाला कुएं चौराहे पर उन्होंने रथ सभा आयोजित की।

bannerAds Img

आदिवासियों का अपमान

मठमठ वाले कुएं पर रथ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहजादे ने आदिवासी पगड़ी नहीं पहनकर आदिवासियों का अपमान किया है। कांग्रेस ने 60 वर्ष देश पर राज किया है। लेकिन गरीबी नहीं दूर कर पाए। शहजादे द्वारा गरीबी को चुटकियों में दूर करने की बात कही जा रही है।