H

आज बिहार की तरफ कूच करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 06:04 AM


आज बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी रात में अररिया में ही रुकेंगे।

bannerAds Img
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल से निकलकर अब बिहार की तरफ कूच करने वाली है। आपको बता दें कि, आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज पहुंचेगी और किशनगंज के बाद अररिया पहुंचेंगे। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल की न्याय यात्रा बिहार में दाख़िल होने से पहले ही राज्य की सियासी फ़िजा पूरी तरह से बदली गई है।

अररिया में राहुल गांधी का पड़ाव होगा

आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में साल 2023 में जून के महीने में आए थे। वहीं आज बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी रात में अररिया में ही रुकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के यादव कॉलेज परिसर राहुल गांधी का पड़ाव होगा। इसके बाद 30 जनवरी को पूर्णिया में उनकी बड़ी रैली का आयोजन होगा। इस रैली को सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी ये यात्रा कटिहार जिले में प्रवेश करेगी।

खड़गे ने ममता से किया था ये आग्रह

वहीं इससे पहले जब पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की एंट्री हो रही थी, तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आग्रह किया था और कहा था कि, पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सुचारू मार्ग दें। खड़गे ने आगे कहा था कि, राहुल गांधी के साथ-साथ अन्य नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश भी दें।