H

सिर्फ 3 छक्के लगाते ही Rohit Sharma बनाएंगे international cricket में महारिकॉर्ड...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 June 2024 04:10 AM


रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

bannerAds Img
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा किसी पहचान के मुहताज नहीं है। हिटमैन की गिनती भारत के महान प्लेयर्स में होती है। क्रिकेट की दुनिया में शायद ही उनसे बेहतर कोई पुल शॉट खेलता हो। रोहित के नाम वनडे में सबसे बड़ा निजी स्कोर का महारिकॉर्ड है, जो उन्होंने श्रीलंका टीम के खिलाफ लगाया था। पिछले एक दशक में वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम रीढ़ बने हुए हैं। रोहित के नाम पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन छक्के लगाते ही वह अपने नाम एक खास उपलब्धि कर दर्ज कर लेंगे।

हिटमैन शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। अगर इस मैच में हिटमैन तीन छक्के लगा देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लेंगे। रोहित से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी 600 छक्के नहीं लगा पाया है। आपको बता दें कि, रोहित ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 597 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

रोहित शर्मा- 597 छक्के

क्रिस गेल- 553 छक्के

शाहिद अफरीदी- 476 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम- 398 छक्के

मार्टिन गुप्टिल- 383 छक्के