H

तनाव के बीच जिरिबाम में हालात काबू में, बुजुर्ग की हत्या के बाद भड़की थी हिंसा

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 June 2024 09:14 AM


मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के जिरिबाम जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है।

bannerAds Img
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिरिबाम जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। यहां शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों और कम से कम 70 घरों में आग लगा दी थी, जिससे हालात बिगड़ गए। हालांकि, रविवार को स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया था।

मणिपुर पुलिस ने बताया, 'जिरिबाम जिले में हिंसक उपद्रव के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि हालात नियंत्रण में है। यहां शरारती तत्वों ने दो पुलिस पिकेट, एक वन बीट कार्यालय और मैतेई व कुकी दोनों समुदायों से संबंधित कई घरों में आग लगा दी थी।'

सोशल मीडिया पर नजर

उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस सोशल मीडिया की भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर शरारती तत्व समुदायों के बीच सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का सकते हैं। साथ ही आम जनता से अफवाहों को हवा देने से बचने को कहा है।'