मध्यप्रदेश के राज्यपाल से मोहन यादव मंत्रिमंडल की सौजन्य मुलाकात, जानिए मायने
मध्य प्रदेश के मोहन यादव मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। इसे सौजन्य मुलाकात बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार की सुबह राजभवन पहुंचे। राज्यपाल पटेल ने उनका स्वागत किया और उनका परिचय भी हासिल किया।
आज राजभवन पहुंच कर मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महामहिम श्री मंगुभाई पटेल जी से शिष्टाचार भेंट की।@GovernorMP pic.twitter.com/ZRR51s7nVX
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2024
Read More: एमपी में दिख रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज