H

Election Results 2024: राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल, इस प्रत्याशी की जीत लगभग तय!

By: payal trivedi | Created At: 04 June 2024 06:23 AM


कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की जीत तय मानी जा रही है।

bannerAds Img
दौसा: कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट (Election Results 2024) पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की जीत तय मानी जा रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। ऐसे में कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। दौसा के रत्न प्रभा गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की मौजूदगी में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं।

10 साल बाद हो सकती है कांग्रेस की वापसी

बता दें कि दौसा संसदीय सीट (Election Results 2024) पर अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 12 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा तथा 3 बार चुनाव परिणाम अन्य के खाते में गए। लेकिन, इस बार इस सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी तय मानी जा रही है। दौसा संसदीय सीट पर भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने प्रचार किया। भाजपा ने प्रदेश की अन्य सीटों की तुलना में दौसा सीट को टक्कर का मानकर पूरा जोर लगाया था। इधर, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व अशोक गहलोत ने सभाएं की।