H

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्तावों की दी जानकारी...

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 07:09 AM


आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। ये कैबिनेट बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए।

bannerAds Img
आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। ये कैबिनेट बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, कैबिनेट की बैठक पर सिंचाई और सड़क दोनों ही विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया गया। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जबलपुर में करीब 10 हजार करोड़ की सड़क सौगात मिली। कांग्रेस के समय प्रदेश की सड़कों के बारे में पता चल जाता था पहले ही। केंद्र सरकार की भूमिका के चलते अब प्रदेश की सड़क बढ़िया हो गई है। मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया है।

स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के लिए लिया गया फैसला

रीवा में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है, उसके विस्तार के लिए लगभग 164 करोड रुपए का राशि स्वीकृत की गई है। स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के लिए सरकार का फैसला। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते उन्हें सरकार राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार रुपए सरकार देगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहते हैं तो डेढ़ लाख रुपये सरकार देगी। साल में वित्तीय वर्ष में एक बार दिया जाएगा।