H

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आएगा रनों का सैलाब या गेंदबाजों का रहेगा राज, जानें पिच का मिजाज

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 May 2024 07:48 AM


IPL 2024 के 55वें मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के सामने पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। मुंबई ये मैच अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। आपको बता दें कि, इस सीजन में दोनों टीम के बीच ये दूसरी भिड़त होगी।

bannerAds Img
IPL 2024 के 55वें मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के सामने पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। मुंबई ये मैच अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। आपको बता दें कि, इस सीजन में दोनों टीम के बीच ये दूसरी भिड़त होगी। इससे पहले खेले गए मैच में हैदराबाद ने इंडियंस को 31 रन से हराया था। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 500 से ज्यादा रन बनाए थे।

वानखेड़े की पिच किसका देगी साथ?

मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर हमेशा ही बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है। मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलती है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट भी मिल सकती है। इस पिच पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है।

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा और ल्यूक वुड।

IPL 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, जथावेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।