H

मप्र के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, कोहरा छाया, ठंडक बढ़ी

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 February 2024 06:58 AM


इंदौर में सुबह कोहरा देखकर लोग चौंक गए, दोपहर एक बजे तक ठंडी हवाओं की वजह से कंपकंपनी लगती रही।

bannerAds Img
मप्र के कई जिलों में बुधवार को अचानक से मौसम बदल गया। तेज धूप झेल रहे जिलों में बुधवार अल सुबह से कोहरा देखकर लोग चौंक गए। इंदौर में दोपहर एक बजे तक ठंडी हवाएं कंपकंपाती रही। दोपहर के बाद ठंडक कम हुई।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। खजुराहो दतिया में शीतल दिन रहा। जबलपुर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय जबलपुर हवाई अड्डे पर 50 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान ग्वालियर, रीवा ओर सागर संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरे। भोपाल, नर्मदापुरम ओर शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम ओर जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C दतिया में दर्ज किया गया।