अक्टूबर के जाते-जाते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में तेजी से गिरावट दौर जारी है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा है। इसके चलते कुछ जिलों में सुबह और रात में ठंडी हवाएं भी चल रही है। बता दें कि प्रदेश में रविवार न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में रहा रहा, जहां पर गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे कम तापमान वाले जिलों की बात की जाए तो 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रायसेन जिला सबसे ठंडा जिला रहा।
जानें आज का हाल
भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। इंदौर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता हैं। जबलपुर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। उज्जैन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है।
एमपी में बढ़ेगी ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान गिरने लगा है। रविवार की बात करें तो राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। इंदौर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा।
बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ मध्यप्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी मध्यप्रदेश में आएगी। इससे कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार है।
Read More: एमपी में चुनाव प्रचार को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त, अस्थाई पार्टी कार्यालय में एक ही झंडा लगाने के निर्देश