H

आज सुबह 11 बजे लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 February 2024 04:39 AM

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। आज सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हो जाएगा। बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल अंतरिम बजट कई मायनों में अहम है। दरअसल, इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए यह पूर्ण बजट नहीं होगा। ऐसे में सभी की नजरें टिकी हैं कि निर्मला सीतारमण के पिटारे से आम जनता को क्या राहत मिलेगी।

bannerAds Img

वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी अपना छठा बजट

बता दें कि बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। देश की वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी।