H

जल गंगा संवर्धन अभियान: पन्ना में VD शर्मा ने किया श्रम

By: Richa Gupta | Created At: 06 June 2024 08:53 AM


मध्य प्रदेश में नमामि गंगे अभियान का आज दूसरा दिन है। सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल में तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना में श्रमदान किया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में नमामि गंगे अभियान का आज दूसरा दिन है। सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल में तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना में श्रमदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा दशमी के अवसर पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। एमपी नदियों की राजधानी है। भोपाल के लिए ‘तालो में ताल बाकी सब तलैया’ बोला जाता है।

सौंदरीयाकरण करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में शुरू किए गए जल गंगा सर्वदा अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो पन्ना संसदीय क्षेत्र में जल संरक्षण, तालाबो के गहरीकरण और सौंदरीयाकरण करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि...जल संरक्षण के लिए पन्ना नगर के तालाबो से अतिक्रमण हटाने और बारिश शुरू होने से पहले गहरीकरण करने का शुरू किया गया अभियान सफल होगा।

गंगा दशमी के अवसर पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा

मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस मुख्यालय के सामने छोटा तालाब खटलापुरा घाट पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री प्रतिमा बागरी भी पहुंची। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा पृथ्वी पर जल है, ग्रीष्म ऋतु में गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा दशमी के अवसर पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है।