H

MPESB RESULT: संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, यहां से देखें अपना परिणाम

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 04:08 AM


मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पद के लिए 7 अप्रैल 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने करीब 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी जिसके लिए 40 हजार बच्चों ने फॉर्म भरा था। वहीं 26 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

इन पदों पर होगी भर्ती

उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। बता दें एमपी में आयोजित हुई इस परीक्षा में समूह 1 और उप समूह 1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के पद पर भर्ती होना है। जिसके तहत कुल 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं समूह दो और उप समूह एक के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कुल 1946 पदों पर भर्ती होगी।

क्यों रोका गया है 13 फीसदी रिजल्ट

दरअसल कमलनाथ सरकार ने सरकारी भर्तियों में OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट में ओबीसी मामला होने के कारण 13 फीसदी रिजल्ट को रोक दिया गया। इस वजह से 100 फ़ीसदी की जगह 87 फ़ीसदी का रिजल्ट जारी किया गया है। कोर्ट से अगर 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के पक्ष में फैसला आया है तो बची हुई भर्ती ओबीसी में होगी। लेकिन फैसला OBC में 27 फीसदी आरक्षण के समर्थन में नहीं आया तो अन्य पद सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को मिलेंगे।

ऐसे देखें रिजल्ट-

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Results” के सेक्शन में “Group 1, Sub Group 1 और Group 2, Sub Group 1 रिजल्ट्स” के लिंक पर क्लिक करें।

नया पेज खुलेगा। यहाँ 13 डिजिट वाला एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

मां के नाम का पहला 2 अक्षर+अपने आधार नंबर के लास्ट 4 डिजिट दर्ज करें।

कोड दर्ज करें और “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा, इसे डाउनलोड करें।