H

राजस्थान के शिक्षामंत्री Madan Dilawar बोले- 'कांग्रेस की वजह से बढ़ी गर्मी... मैंने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष की हत्या की'

By: payal trivedi | Created At: 01 June 2024 06:57 AM


राजस्थान में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आम जनता जहां प्रचंड गर्मी से बेहाल है। वहीं अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव के लिए कांग्रेस को इस जिम्मेदार ठहराया है।

bannerAds Img
Jaipur: राजस्थान में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आम जनता जहां प्रचंड गर्मी से बेहाल है। वहीं अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव के लिए कांग्रेस को इस जिम्मेदार ठहराया है। वहीं खुद के खिलाफ दर्ज FIR पर पलटवार करते हुए दिलावर ने कहा- मैंने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी। फिर भी पूर्व कांग्रेस सरकार मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकी। क्यों कि वह मेरे से डरते है।

दिलावर ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी के पीछे कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीट वेव कांग्रेस के कुकर्मों का परिणाम है। अगर यह लोग 5 साल तक वनों को नहीं काटने देते। पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करते। बड़ी-बड़ी रिश्वत लेकर वन विभाग को उजड़ने नहीं देते। जैसे डोटासरा नहीं पेपर बेच बेचकर धन कमाया है इस तरह इन लोगों ने जंगलों को काटकर मानवता के लिए खतरा पैदा कर दिया है मेरा मानना है कि मानवता के लिए खतरा पैदा करने वाले से बड़ा दुष्ट कोई और हो ही नहीं सकता कांग्रेसी इस प्रवृत्ति के हैं। मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में रक्षक ही भक्षक बन गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेड़ - पौधों और जंगलों में कुलहाड़ियां चलवाई। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन दोनों की वजह से राजस्थान का काफी नुकसान हो गया है।

दिलावर ने कांग्रेस पर किया पलटवार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने खुद पर लगे मुकदमों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज है। उसमे से एक मुकदमा कांग्रेस यह भी है कि मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी। अब गोविंद सिंह डोटासरा बताएं कि मैंने खड़गे की हत्या कहां की। मेरे से उनकी सरकार ने हथियार बरामद क्यों नहीं किए। पहले तो उनकी सरकार थी, तब मुझे उनकी सरकार ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मुझे पता है वह लोग मेरे से डरते हैं। इसलिए गिरफ्तार नहीं करते थे। मैं बहुत खूंखार हूं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या भी कर सकता हूं। दिलावर ने कहा कि उनकी सरकार ने एक मुकदमा मुझ पर राष्ट्रद्रोह का भी मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद भी न जाने क्यों मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया। वैसे हकीकत में पूर्व कांग्रेस सरकार बहुत पंगु, मक्कार और नाकारा सरकार थी। जो राष्ट्रद्रोह करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी।