H

राजगढ़ चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह

By: Richa Gupta | Created At: 16 May 2024 08:59 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा का चुनाव चार चरणों में संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के बाद गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता एवं राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा का चुनाव चार चरणों में संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के बाद गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता एवं राजगढ़ प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) को लेकर सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया है।

1 मई को चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को दिए थे निर्देश

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने SLU को वापस चुनाव आयोग को सौंपे है। दिग्विजय सिंह का आरोप गुना में SLU स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी हुई है लेकिन राजगढ़ में नहीं। एक मई को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिए थे। निर्देश में कहा गया था SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाए। दिग्विजय सिंह की याचिका पर सुनवाई कल हो सकती है।