H

संजय निषाद बोले - पिछली सरकारों का था ED पर शासन, अब स्वतंत्र तभी हो रही कार्रवाई

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 April 2024 06:44 AM


UP के मत्स्य पालन मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि, लोकसभा चुनाव योगी सरकार की तरफ से किए गए विकास के कामों के आधार पर लड़ा जाएगा।

bannerAds Img
UP के मत्स्य पालन मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि, लोकसभा चुनाव योगी सरकार की तरफ से किए गए विकास के कामों के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, इस चुनाव का मुद्दा ये है कि, पिछली सरकारों ने क्या वादे किए और क्या किया और हमारी सरकार ने क्या वादे किए और क्या किया।

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है

मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि, पिछली सरकारों में और योगी सरकार में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि, सीएम योगी और पीएम मोदी ने यूपी को सर्वोत्तम राज्य बनाने में जो काम किया उसमें मुख्य मुद्दा विकास है और उसी के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। यूपी में कानून व्यवस्था की हालत के बारे में मंत्री निषाद ने कहा कि, योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, यही वजह है कि, उत्तर प्रदेश में हालात में काफी सुधार हुआ है।

अब ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है

केंद्र में मोदी सरकार के ED को कंट्रोल करने के विपक्ष के आरोपों पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि, विपक्ष जो हमले कर रहा है वो निराधार है। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों के दौरान ईडी उनके शासन में था, अब ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है और इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। UP के मत्स्य पालन मंत्री ने आगे कहा कि, अब वे ED के रडार पर हैं इसलिए इस तरह के दावे कर रहे हैं।

NDA को आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अपने बयान में आगे दावा करते हुएअ कहा है कि, NDA को आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और वो उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगा। आपको बता दें कि, यूपी में 80 सीटों के लिए सभी 7 चरणों में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।