H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की हुई वार्षिक आमसभा....

By: Shivani Hasti | Created At: 25 August 2023 01:49 PM


banner
CG NEWS :रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल परिषद रायपुर की वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया। सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने अध्यक्षता हेतु वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह का नाम प्रस्तावित किया एवं संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल ने समर्थन किया। चंद्रेश शाह ने सदस्यों की उपस्थिति कम होने के कारण कोरम के अभाव में सामान्य सभा की कार्यवाही को आधा घंटा स्थगित किया। पुनः परिषद के अध्यक्ष एवँ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व महासचिव मोहन चोपड़ा के साथ समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों के स्वागत हेतु सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह ने बृजमोहन अग्रवाल का, महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी ने मोहन चोपड़ा का पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुष्प गुच्छ देकर बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान करने वालों में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव बिलासपुर , डॉ कमल वर्मा , बाल अधिकार आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे , शेखर चंदेल जांजगीर , गुरमीत धनई दुर्ग एवँ विश्वनाथ पाणिग्रही बागबाहरा रहे । मंच का संचालन करते हुए संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने परिषद के गठन से अब तक कि गतिविधियों, परिषद द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों, “वीरता पुरस्कार एवँ वर्षिक स्मारिका” पत्रिका पर प्रकाश डाला और समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पत्रिका के मुख्य पृष्ठ का विमोचन किया गया।

Read More: CG NEWS : ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम