H

चुनाव परिणाम के बाद सियासी हलचल तेज, उद्धव ठाकरे के संपर्क में एकनाथ शिंदे के सांसद

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 12:02 PM


लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो गए हैं। NDA ने 292 सीट जीत कर बहुमत का आंकड़ा (272) पार कर लिया है। लेकिन BJP अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करने में असफल रही।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो गए हैं। NDA ने 292 सीट जीत कर बहुमत का आंकड़ा (272) पार कर लिया है। लेकिन BJP अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करने में असफल रही। इंडिया गठबंधन ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 234 सीटों पर जीत दर्ज की है जिसमें कांग्रेस की 99 सीटें भी शामिल है। बहुमत के लिए इंडिया गठबंधन को और 38 सीटों की जरूरत है। इंडिया में सहयोगी दल अब सरकार बनाने के सपने देख रही है। खबरों की मानें तो विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेता अब तोड़-जोड़ की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। एनडीए के सहयोगी दलों से लगातार संपर्क साधने की कोशिशें की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के कई सांसदों से संपर्क किया है।

NDA को इस बार करारा झटका लगा

महाराष्ट्र में NDA को इस बार करारा झटका लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य के 48 में से सिर्फ 17 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। 17 में से 9 सीटें भारतीय जनता पार्टी, 7 शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और 1 सीट पर एनसीपी (अजित पवार गुट) ने जीत हासिल की है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि एकनाथ शिंदे के 7 में से आधे से ज्यादा विजयी नेता उद्धव ठाकरे के संपर्क में है।

Read More: चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी बोले - हम सत्ता, संगठन, हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं

बहुमत का आंकड़ा छूने के बावजूद भाजपा की स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। खबरों की मानें तो इस बीच इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के सपने देख रही है और एनडीए के सहयोगियों को तोड़ने की कोशिश में लगी हुए हैं। ऐसे में अगर सहयोगी दल साथ छोड़ते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है, बहुमत के लिए इंडिया को एक-दो नहीं बल्कि कुल 38 सीटों की जरूरत होगी।