H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Himachal Pradesh में बारिश का कहर, NH सहित 112 सड़कें बंद, जानें अब तक कितना हुआ नुकसान

By: payal trivedi | Created At: 03 September 2023 12:44 PM


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्‍य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इसकी जानकारी साझा की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रविवार को बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

banner
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्‍य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इसकी जानकारी साझा की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रविवार को बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

12 जलापूर्ति योजनाएं बाधित

इसके अलावा 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गयी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में आग लगने की भी एक घटना सामने आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रतिदिन औसतन लगभग सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इतना हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश (Himachal Pradesh) से जूझ रहा है। राज्य को बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं, जैसे भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ आदि में जान-माल के साथ-साथ भारी नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन ने कहा कि हताहतों के अलावा नुकसान लगभग 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

भूस्खलन और बाढ़ के कारण 136 लोगों की मौत

इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल मौतों में से 136 लोगों की जान भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई है। वहीं सरकार के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से कुल 231 लोगों की जान गई है।