H

MP में फिर बढ़ी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 05 February 2024 09:09 AM


मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 में कई शहरों में अचानक बारिश हुई जिसकी वजह से ठंड फिर बढ़ गई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 में कई शहरों में अचानक बारिश हुई जिसकी वजह से ठंड फिर बढ़ गई है। साथ ही साथ टेंप्रेचर में भी गिरावट देखी गई। आज भी ग्वालियर, अशोकनगर, छतरपुर सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ग्वालियर- चंबल अंचल में अचानक हुई बारिश से जनजीवन काफी अधिक प्रभावित हुआ। साथ ही साथ ठंड में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। सुबह शाम लोगों को गलन भी महसूस हो रही है। इसके अलावा विभाग ने आज ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर जिले में बारिश की संभावना जताई गई है।

15 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है। प्रदेश में हुई बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला। लेकिन प्रदेश की राजधानी भोपाल, उज्जैन, जबलपुर सहित 15 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया जिसकी वजह से लोगों को गर्मी भी महसूस हुई। इसके अलावा बैतूल, दमोह, नर्मदापुरम, सागर, सिवनी, खरगोन, खंडवा, मंडला, धार और रतलाम में भी पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि आज प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आएगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और बारिश भी हो सकती है।