H

विराट IPL में बना देंगे ये बड़ा कीर्तिमान : पहली गेंद पर ही रन बनाते इतिहास रचेंगे किंग कोहली

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 04:26 AM


विराट कोहली साल 2008 से ही IPL में खेल रहे हैं। आपको बता दें कि, कोहली IPL के 16 सालों में एक ही टीम ( रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु ) से खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं।

bannerAds Img
IPL 2024 का महाकुंभ आज यानी की 22 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की कमान युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। वहीं विराट कोहली एक बार क्रीज पर टिक गए तो आरसीबी की जीत लगभग तय हो जाती है। वहीं CSK के खिलाफ मैच में विराट कोहली पहली गेंद पर ही रन लेते ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ T20 मैचों में 999 रन बनाए हैं। इसमें किंग कोहली द्वारा चैंपियंस लीग में बनाए गए रन भी शामिल हैं। वहीं अब CSK के खिलाफ आज होने वाले मैच में वह पहली गेंद पर एक रन और बना लेते हैं तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टी20 मैचों में 1000 रन पूरे कर लेंगे।

धवन ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

वहीं कोहली ने IPL में CSK के खिलाफ 985 रन बनाए हैं। अगर आज होने वाले मैच में विराट 15 रन और बना लेते हैं तो वह आईपीएल में CSK के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे। वह CSK के खिलाफ आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले सिर्फ शिखर धवन ही ऐसा कर पाए हैं। धवन ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं।

विराट के नाम IPL में सबसे ज्यादा शतक :-

विराट कोहली साल 2008 से ही IPL में खेल रहे हैं। आपको बता दें कि, कोहली IPL के 16 सालों में एक ही टीम ( रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु ) से खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं। विराट के नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने IPL के 237 मैचों में 7263 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी :-

शिखर धवन- 1057 रन

विराट कोहली- 985 रन

रोहित शर्मा- 791 रन