H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार

By: Shivani Hasti | Created At: 19 September 2023 06:20 PM


banner
CG NEWS : दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है यहां चार दिन पहले हुए मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक फरार मुख्य आरोपी शुभम शर्मा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शुभम शर्मा मलकीत की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसकी पतासाजी की. वहीं शुभम शर्मा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी लगातार बातचीत की जा रही थी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा था। वही शुभम शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, उन सबूत के आधार पर पुलिस ने शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

Read More: CG NEWS : गोहर : "जन पर जंग" कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण पर है।