H

केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat बोले- जोधपुर का टाबर जालोर आया है, रखना मत, वैभव गहलोत पर कसा तंज

By: payal trivedi | Created At: 04 April 2024 04:35 AM


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जालोर के भगत सिंह मैदान पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम की रैली को संबोधित किया।

bannerAds Img
Jaipur: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बुधवार को जालोर के भगत सिंह मैदान पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम की रैली को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और जालोर-सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- हमारे जोधपुर का टाबर(बच्चा) गुम होकर जालोर आया है। रखना मत और गुमा मत देना। जल्दी वापस दे देना, हमारे बच्चे ज्यादा दिन बाहर नहीं रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं और शेरगढ विधायक बाबू सिंह उसको ही लेने आए हैं। प्रेम से ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दो विचारधाराओं के बीच चुनाव है। इनमें एक विनाश की विचारधारा है तो दूसरी विकास की विचारधारा है। अब जनता को ही निर्णय लेना है।

सीएम भजनलाल ने सभा को किया संबोधित

सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सामान्य किसान का प्रत्याशी बनना भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। लुंबाराम कार्यकर्ताओं (Gajendra Singh Shekhawat) व आमजन की समस्या समझ सकते हैं, क्योंकि वह किसान के बेटे हैं। वे लोग आपकी समस्या नही जान सकते, जिनका जन्म ही पिता के कैबिनेट मंत्री रहते हुआ हो या वे मुख्यमंत्री के घर में रहे हों। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पीड़ा वही समझ सकता है, जो कार्यकर्ताओं के बीच से होकर आता है और जमीन से जुड़े कामों में जिसकी हिस्सेदारी होती है। मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने के बाद लुंबाराम को माइक थमाया गया। जल्दी भाषण समाप्त करने का इशारा किया, क्योंकि मुख्यमंत्री पहले से लेट हो गये थे और उन्हें दूसरे स्थान के लिए रवाना होना था। बार-बार पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह के द्वारा इशारा करने पर भी वे बोलते रहे, जिससे मुख्यमंत्री थोड़ा नाराज नजर आए और लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम को देखते रहे। इससे पूर्व जालोर-सिरोही सीट से भाजपा प्रत्याशी ने बुधवार को सुबह 12 बजे 4 नामांकन प्रस्तुत किए। इस दौरान उनके साथ सिरोही जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार कोठारी, जालोर जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव, मंत्री ओटाराम देवासी व जालोर-सिरोही के जिला प्रमुख मौजूद रहे।