H

नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगॉब का इलाज के दौरान निधन

By: Sanjay Purohit | Created At: 04 February 2024 09:10 AM


नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगॉब का इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की।

bannerAds Img
काहिरा: नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगॉब का इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। उनके कार्यालय ने यह घोषणा की। वह 82 वर्ष के थे। नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में गेनगॉब के चिकित्सा दल ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उनके साथ पत्नी मोनिका गेनगॉब और उनके बच्चे थे। उनके कार्यालय ने पिछले महीने बताया था कि गेनगॉब का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी आठ जनवरी को कोलोनोस्कोपी और गैस्ट्रोस्कोपी हुई थी और उसके बाद उनकी बायोप्सी हुई थी। नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति एंगोलो मुम्बा ने शांति का आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘इस संबंध में आवश्यक राजकीय व्यवस्था करने के लिए तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक बुलायी जाएगी।''