प्रकाश राज ने एक बार फिर उगला जहर, बोले - सनातम धर्म को मिटाया जाए
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 September 2023 01:23 PM
अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म डेंगू की तरह ही है और इसका खात्मा होना जरुरी है।

सनातन धर्म के खिलाफ लगातार विवादित बयान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उदयनिधि स्टालिन के बाद अब फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म डेंगू की तरह ही है और इसका खात्मा होना जरुरी है। बता दें कि, प्रकाश राज इससे पहले सनातन का तनातन कहकर मजाक उड़ाया था। उन्होंने एक कर्नाटक में एक मुस्लिम कंडक्टर उदाहरण भी दिया, जिसमें एक महिला मुस्लिम कंडक्टर से उसकी टोपी उतारने को कहती है।
सनातन धर्म को डेंगू बुखार जैसा,इसे मिटाया जाए - प्रकाश राज
फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि, जो लोग सनातन धर्म और हिंदुत्व को कायम रखने पर आक्रामक रूप से बोलते हैं, वे हिंदू नहीं हैं, वे खुद को हिंदुत्व के ठेकेदार के रूप में पेश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, हमें उन्हें बताना होगा कि, वे अपने राजनीतिक गलत इरादों को आगे बढ़ाने के लिए बोल रहे हैं। लोगों को इसे समझना चाहिए। एक बार फिर अपनी बात पर जोर देते हुए राज ने सनातन धर्म को डेंगू बुखार जैसा बताया और कहा कि, इस मिटाया जाना चाहिए।
प्रकाश राज ने दिया मुस्लिम कंडक्टर का उदाहरण
वहीं अपनी बात को बढ़ाते हुए प्रकाश राज ने एक मुस्लिम कंडक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि, छुआछूत की मानसिकता अभी भी है। यह सिर्फ इसलिए दूर नहीं हुआ है क्योंकि वहां एक नियम है और यह कानून के खिलाफ है। कर्नाटक में एक मुस्लिम बस कंडक्टर था जिसने अपनी धार्मिक टोपी पहन रखी थी। एक महिला ने उससे इसे हटाने को कहा। अभिनेता ने कहा कि, ऐसे बोलने वाले और भी लोग होंगे।