H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

G-20 दुनिया में विश्वास विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है- राजनाथ सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 September 2023 10:54 AM


भारत ने G-20 के घोषणापत्र को सफलतापूर्वक पास करा लिया है, जो एक जटिल काम माना जा रहा है।

banner
भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हुए G-20 शिखर सम्मेलन को अब तक का सबसे सफल सम्मेलन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, इस सम्मेलन से विश्वभर के विकास और शांति-समृद्धि के लिए कई फैसले निकलकर सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत ने G-20 के घोषणापत्र को सफलतापूर्वक पास करा लिया है, जो एक जटिल काम माना जा रहा है। वहीं अब विपक्षी दलों के नेता भी इस सम्मेलन की सफलता के समर्थन में आ गए हैं।

रक्षामंत्री ने G-20 पर कही ये बात

बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने G-20 Summit की सफलता पर एक्स पर लिखा कि, नई दिल्ली में ऐतिहासिक G-20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में हुई बैठक ने विश्व मंच पर अमिट छाप छोड़ी है। रक्षा मंत्री ने अपने लेख में आगे लिखा है कि, नई दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र पर आम सहमति बनना वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने और विश्व में विश्वास विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

G-20 घोषणापत्र एक बड़ी कुटनीतिक जीत - थरूर

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी G-20 के घोषणापत्र को एक बड़ी कुटनीतिक जीत बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि, G-20 सम्मेलन का दिल्ली घोषणापत्र निस्संदेह भारत के लिए एक कूटनीतिक जीत है। यह एक अच्छी उपलब्धि है, क्योंकि जब तक G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं किया गया था, तब तक यहा उम्मीद की जा रही थी कि, कोई समझौता नहीं होगा। इस कारण एक संयुक्त विज्ञप्ति संभव नहीं थी। सभी यही मान रहे थे कि बैठक को एक अध्यक्ष के सारांश के साथ समाप्त करना पड़ सकता है।