H

MP की 12 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, राजगढ़ से दिग्विजय, इंदौर से अक्षय बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव को टिकट

By: Ramakant Shukla | Created At: 24 March 2024 12:25 AM


लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 12 सीटों के प्रत्याशी शनिवार देर रात घोषित कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर 33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रतलाम लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया गया है। गुना लोकसभा सीट समेत छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 12 सीटों के प्रत्याशी शनिवार देर रात घोषित कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर 33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रतलाम लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया गया है। गुना लोकसभा सीट समेत छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों पर दांव लगाया है। बालाघाट से सम्राट सारस्वत और जबलपुर से दिनेश यादव पर भरोसा जताया है। सागर से गुड्डू राजा बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। वह विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह खुरई से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

भोपाल, रीवा, शहडोल से ये हैं उम्मीदवार

रीवा से नीलम अभय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को प्रत्याशी होंगे, जो पुष्पराजगढ़ से विधायक हैं। वहीं होशंगाबाद से तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा को मैदान में उतारा है। भोपाल से अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। उज्जैन के तराना से विधायक महेश परमार, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और इंदौर से अक्षय बम को प्रत्याशी बनाया गया है।

विधायकों पर भी लगाया दांव

पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो विधायकों पर दांव लगाया है। शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और तराना से महेश परमार अभी विधायक हैं। पहली सूची में फूल सिंह बरैया, सिद्धार्थ कुशवाहा और ओंमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया गया था। banner banner