H

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल के साथ नहीं हुआ गठबंधन

By: Ramakant Shukla | Created At: 26 March 2024 06:27 AM


पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी है। यह जानकारी पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी।

bannerAds Img
पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी है। यह जानकारी पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी। बता दें, शिरोमणि अकाली दल एनडीए में भाजपा की पुरानी सहयोगी थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में इस पार्टी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

पंजाब में सीट बंटवारे पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, पार्टी ने फैसला किया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हम पंजाब के लोगों के साथ सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं। हमें यकीन है, पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे। इससे पहले, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा था। इसके लिए शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात होना थी। भाजपा ने इस बात के संकेत दिए थे।