H

युवाओं को रोजगार की जरूरत, पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला - प्रियंका गांधी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 May 2024 08:43 AM


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, आपको वो सरकार चाहिए जो कि रोजगार दे। जब आपके पास रोजगार होगा तो आप खुद ही आत्मनिर्भर बनेंगे। पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बदलने वाला है।

bannerAds Img
देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला है। मिल रहा है ये अच्छी बात है।

आपको वो सरकार चाहिए जो कि रोजगार दे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस जनसभा में आगे कहा कि, आपको वो सरकार चाहिए जो कि रोजगार दे। जब आपके पास रोजगार होगा तो आप खुद ही आत्मनिर्भर बनेंगे। पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बदलने वाला है। जो राजनीतिक दल आपको सिर्फ राशन देने तक ही सीमित कर दे रहा है उसकी नीति ठीक नहीं है।

राजनीतिक जागरुकता की दिलाई याद

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, रायबरेली में एक राजनीतिक जागरुकता की परंपरा रही है। यहां के किसानों ने 103 साल पहले एक आंदोलन किया था जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू भी शामिल हुए थे और किसानों के साथ गिरफ्तार हुए थे। रायबरेली की जनता ने नेताओं को दंडित भी किया। प्रियंका ने आगे कहा कि, इंदिरा गांधी को भी हरा दिया लेकिन इंदिरा जी ने हमेशा ही आपका आदर किया और जनता की बात सुनी।