H

MP Election 2023: कांग्रेस नेता सुरजेवाला का बीजेपी पर कटाक्ष, बोले - 50% कमीशन भ्रष्टाचार में दूध की सफेदी लाते हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 November 2023 04:22 PM


मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर जमकर सियासी निशाना साधा है।

banner
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्राचर के दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों ही दलों के नेता लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर जमकर सियासी निशाना साधा है।

बीजेपी वाशिंग पॉउडर निरमा पार्टी

मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया साइट X पर ट्विटर कर लिखा है कि, मध्यप्रदेश भाजपा ने आज गाना रिलीज़ कर साबित कर दिया कि वो “वाशिंग पॉउडर निरमा पार्टी” है। 50% कमीशन भ्रष्टाचार में दूध की सफ़ेदी लाते हैं, और निरमा के विज्ञापन को थीम साँग बनाते हैं। वाह शिवराज जी, सच्चाई सामने आ ही गई।

एमपी चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव 1 चरण में होगा। मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 26 हजार 191 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 है, जबकि 1326 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।