H

8 जून को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर होगी चर्चा, दिग्विजय पेश करेंगे रिपोर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 07 June 2024 03:36 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में चिंतन और मंथन का दौर जारी है। वहीं 8 जून को दिल्ली में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में चिंतन और मंथन का दौर जारी है। वहीं 8 जून को दिल्ली में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर चर्चा होगी।

दिग्विजय सिंह बैठक पेश करेंगे रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में करारी हार को लेकर तैयार रिपोर्ट को दिग्विजय सिंह बैठक में पेश करेंगे। 8 जून को सुबह 11:00 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ये बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कांग्रेस का आगे का एक्शन प्लान भी तैयार होगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश से विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी तलब किया जा सकता है।