H

मध्यप्रदेश में वोटिंग के बीच चढ़ा पारा, भोपाल में 42 डिग्री पहुंचा तापमान

By: Richa Gupta | Created At: 08 May 2024 08:55 AM


मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश भर में पड़ रही तेज गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर निकलने पर कतराने लगे हैं। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो कई जिलो का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश भर में पड़ रही तेज गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर निकलने पर कतराने लगे हैं। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो कई जिलो का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पहली बार 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया पारा। दमोह में दिन का पारा 44.8 डिग्री रहा प्रदेश में सबसे गर्म और देश में 5वां सबसे गर्म शहर रहा।

दमोह प्रदेश का सबसे गर्म शहर

17 जिला मुख्यालयों में तापमान 42 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के 17 जिलों का तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा जहां तापमान पहली बार इस साल 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो वही दमोह प्रदेश का सबसे गर्म शहर 44.8 डिग्री और देश में पांचवा सबसे गर्म शहर रहा।

1 से 2 डिग्री की औसतन गिरावट होने की संभावना रहेगी

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि आने वाले दो दिनों के बाद छिंदवाड़ा बालाघाट उमरिया जिले के आसपास हल्की वर्षा गलत चमक के साथ दर्ज की जा सकती है। तो वही वेस्टर्न एमपी में गर्मी का पारा कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा इसके बाद पूरे प्रदेश में सिस्टम एक्टिव होने के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की औसतन गिरावट होने की संभावना रहेगी।