H

9 अप्रैल तक इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 April 2024 06:35 AM

देश के कई राज्यों में गर्मी का भयावह रूप अब देखा जाने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है और बारिश होने की भी संभावना जताई है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की गतिविधियां बढ़ेंगी। 6 अप्रैल तक पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में लू चलने की संभावना है। IMD ने आगामी 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, पंजाब में बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है।

bannerAds Img

आगामी 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने अप्रैल माह में "अत्यधिक गर्मी" की संभावना जताई है। IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक हीटवेव चलने के संकेत दिए हैं। 10 से 20 अप्रैल के मध्य हीटवेव ज्यादा चलेगी। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 4 से 7 अप्रैल तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और 4 से 6 अप्रैल तक झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा में लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं।

इन राज्यों में आर्द्र रहेगा मौसम

ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा 7 अप्रैल तक केरल और माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।