H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आज मंडला में जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह, आमसभा को करेंगे संबोधित

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 September 2023 07:45 AM


देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे मंडला आगमन होगा। गृहमंत्री शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे एवं जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय प्रभारी सांसद उदयराव प्रताप सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

banner
देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे मंडला आगमन होगा। गृहमंत्री शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे एवं जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय प्रभारी सांसद उदयराव प्रताप सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। राव ने कहा कि यह वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य भूमि रही है। यहां आज भी गौंड साम्राज्य की गौरवगाथा हमारे जीवन में एक नई अनुभूति का एहसास कराती है। हमारे केंद्रीय एवं राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व की मंशा है कि हमारी यात्रा अधिक से अधिक विधानसभाओं से होकर गुजरे। इस क्रम में इस बार पूरे प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 5 रथों को रवाना किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ अन्य नेता भी रहेंगे मौजूद

उदय राव ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश चुनाव के प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव , म.प्र. चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव, रेलमंत्री व प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी अश्विनी वैष्णव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक एवं केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी का वरिष्ठ शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेगा।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर गृहमंत्री अमित शाह करेंगे माल्यार्पण

बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह का महाराजपुर स्थित संगम हेलीपेड में अगवानी होगी। साथ ही नगर के विभिन्न मार्गो में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जायेगा। शाह इस दौरान नगर में स्थापित रानी दुर्गावती स्मारक के समक्ष पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद सभा स्थल पहुंचेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा पहले दिन मंडला से आरंभ होकर बिछिया पहुंचेगी।

रथ सभा भी होंगी

जन आशीर्वाद यात्रा मंडला से आरंभ होकर बम्हनी, ककैया, अंजनियां, होते हुए बिछिया पहुंचेगी। यहां आमसभा होगी यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया जायेगा एवं रथ सभा भी होंगी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिह कुलस्ते, यात्रा के सहप्रभारी अभिलाष पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी आदि उपस्थित थे।