H

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई...

By: Richa Gupta | Created At: 04 February 2024 07:12 AM


भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और प्रसन्नता का क्षण है।

bannerAds Img
केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। इसे लेकर देश के तमाम नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, 'हम स्वागत करते हैं।

यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और प्रसन्नता का क्षण है

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का सफर कार्यकर्ता से नेता तक का रहा है, जो हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कि मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

आडवाणी को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार देना यह पुरस्कार का अपमान है

वहीं लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ देने के ऐलान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अफसोस जताया है। ओवैसी ने कहा कि, लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान देना केंद्र सरकार का गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि, लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार देना यह पुरस्कार का अपमान है।