H

इंडिया गठबंधन के कई नेता मेरे संपर्क में - ओम प्रकाश राजभर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 04:59 PM


ओम प्रकाश राजभर के NDA में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

banner
उत्तरप्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों को बीच NDA के सहयोगी दल सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। राजभर ने दावा करते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है।

मैं दो मुंह वाला सांप हूं - राजभर

सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ जाने के सवाल पर कहा कि, सभी नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। कौन, कब, कहां पलट जाएगा पता नहीं। वहीं अब राजभर के इस बयान ने राज्य की सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।

राजभर का बयान निराशा को दर्शाता है

आपको बता दें कि,सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के NDA में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले कहा जा रहा था कि, राजभर दशहरा तक शपथ ले लेंगे पर अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। सुभासपा प्रमुख का यह बयान इसी निराशा को बयान कर रहा है।