H

सीएम डॉ.मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, 29 में से 27 सीटों पर लड़ने के बावजूद कहते हैं दमदारी से लड़े

By: Ramakant Shukla | Created At: 31 May 2024 08:32 AM

लोकसभा चुनाव के लिए 06 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण में शनिवार, 01 जून को वोटिंग होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस लड़ी और कहते है कि हम दमदारी से लड़े। क्या ऐसी दमदारी से लड़े की बराबर की सीट पर भी नहीं लड़ पाए। 48 के तापमान में भी हमने रोड शो किए, कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखकर निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बन रही है।

bannerAds Img

29 में से 27 सीटों पर लड़ने के बावजूद कहते हैं दमदारी से लड़े

इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से जनता ने आशीर्वाद दिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 29 की 29 सीटें भाजपा मप्र में जीतेगी। वीडी बोले कि 80% बूथों पर इस बार भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी। हम मप्र में 10% वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहेंगे।