H

तेजस्वी यादव बोले - खेल तो अभी शुरू हुआ है, 2024 में खत्म हो जाएगा JDU

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 05:40 AM


RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, मैं जो कहता हूं वो करो। 2024 में JDU खत्म हो जाएगा। खेल तो अभी शुरू हुआ है।

bannerAds Img
बिहार की सत्ता में परिवर्तन के बाद पूरे देश से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई सीएम नीतीश कुमार को एनडीए में वापसी पर बधाई दे रहा है तो कोई उनके विरोध में खड़ा है। एक अनुभवी राजनीतिक शख्सियत नीतीश कुमार ने रविवार को अभूतपूर्व नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाई। वहीं NDA में वापिस जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला हैं।

2024 में JDU खत्म हो जाएगा

नीतीश कुमार के NDA में जानें पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व RJD के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, मैं जो कहता हूं वो करो। 2024 में JDU खत्म हो जाएगा। खेल तो अभी शुरू हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि, बिहार के लोग हमारे साथ हैं और हमारा समर्थन करेंगे।

तेजस्वी के बयान पर नीतीश का पलटवार

वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव के 'JDU 2024 में खत्म हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि, हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे और कुछ नहीं। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब' मैं वहीं वापस आ गया हूं जहां पहले था (NDA में) और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।