H

कांग्रेस प्रत्याशियों पर सस्पेंस बरकरार, आज फिर होगी CEC की बैठक

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 04:19 AM


लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सभी चुनावी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सभी चुनावी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा पूरी कर ली है। जानकारों की मानें तो पार्टी ने 11 राज्यों की करीब 80 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस बरकरार

लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। केंद्रीय चुनाव समिति ने आज फिर बैठक बुलाई है। एमपी की 18 सीटों पर फिर से मंथन होगा। बैठक के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आ सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी कुछ सीटों पर विधायक और कुछ पर पूर्व विधायकों को चुनाव लड़ा सकती है।

इन राज्यों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीसरी सूची के लिए 11 राज्यों की करीब 80 सीटों पर चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, पुडुचेरी, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ की एक सीट के उम्मीदवार को लेकर चर्चा की है, जिनपर उम्मीदवारों ने नाम तय हो गए हैं।